
मैं जिंदगी को गुनगुनाना चाहता हूँ तुम्हारी तरह /
तुम पिता से दूर रह कर भी उनको चिठ्ठी लिखते हो/
माँ से बात भी करते हो और अपनी बेटी को पार्क में झुलाते हो /
तुम अपनी पत्नी को किसी राजकुमारी से भी ज्यादा प्यार देते हो /
तुम अपने दोस्तों के लिए भी हर दिन जीना चाहते हो /
तुम बड़े आदमी नही हो फिर भी मैंने तुम्हे हँसते हुए अक्सर आइसक्रीम खाते देखा है /
तुम ड्यूटी टाइम पर जाते हो और ठीक शाम को घर पर होते हो /
इस छोटे से मकान में तुम राजा की तरह रहना जानते हो /
तुम्हे रामदेव भी सुहाता है और इमरान हाशमी भी /
मुझे लगता है की तुम जीना जानते हो / तुलना से दूर तुम अपने अलग संसार में खुश हो /
तुम मुझे अच्छे लगते हो और मैं तुमसे सीखना चाहता हूँ की तुमने ये सब कैसे सीखा? जब धर्मगुरु भी मनी-मनी कर रहे है तुम्हारे पास हनी है ?
तुम मेरी कल्पना के अखिलेश हो जिसे मैं सुबह- शाम जीने की कोशिश में जुटा हूँ .....
तुम आम कवि की तरह आदर्शवादी नही लेकिन यथार्थवादी लगते हो ....
तुम अनुज , अमित , शेखर या संदीप या सुमित जैसे अपने दोस्तों में छुपते नही और मैं वोहि सूरज बन जाना चाहता हूँ /
फिर चाहे मौसम कैसा भी हो ?
No comments:
Post a Comment